मुनि श्री ने कहा जीवन संवारो पूज्य बनो या पूजा करो
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र ललितपुर में पर्वराज पर्यूषण पर मुनि सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करो। विचार करो कि क्या योग्यता है और क्या हैसियत। जन्म जन्म का पुण्य लेकर आये कोई भी ऐसा कार्य नहीं जिसको तुम नहीं कर सकते, हिम्मत हौसला रखो लक्ष्य की प्राप्ति निश्चय ही होगी। मुनि श्री ने शिविरार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा दस दिन के शिविर से निकलकर पूज्य बनो या पूजा करो अपनी दिनचर्या ऐसी करना कि जीवन को श्रेष्ठता को प्राप्त कर सको। संसार की विचि़त्र स्थिति का उल्लेख करते हुए मुनि श्री ने कहा भोग के पीछे तुम दोडोगे भोग भागता जाएगा तुा भोगों को छोडोगे तो भोग तुम्हारे पीछे घूमेंगे। उन्होने कहा तुम निमित्त के अधीन मत होना जिन्दगी का फैसला खुद करो कैसा दिन चाहते हो सारी दुनिया के पीछे तुम जाओगे या सारी दुनिया तुम्हारे पीछे चलने लग जाए ऐसा कुछ करना। मुनिश्री ने कहा जिन्दगी का अन्तिमि लक्ष्य बनाओ जिन्दगी कैसी बनाना है मंजिल की ओर वढना शुरू कर दो तो एक दिन लक्ष्य को प्राप्त कर लोगों। उन्होने प्रथम श्रावक संस्कार शिविर के शिवरार्थी रमेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा वताने की जरूरत नहीं अब वह श्रावक से पूज्य बनकर पूज्य सागर के रूप में सभी के बीच हैं। शिविरार्थियों का समुदाय जयजयकारों से गूज गया। इसके पूर्व धर्मसभा के प्रारम्भ में तत्वार्थसूत्र का वाचन किया इसके तदुपरान्त आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख श्रावक श्रेष्ठीजनों ने दीपप्रज्जवलन मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर किया। भगवान अभिनंदन नाथ के अभिषेक के उपरान्त मुनि श्री के मुखारविन्द से शान्तिधारा पुण्र्याजक परिवारों द्वारा की गई। उत्तम व्रहमचर्य धर्म पर शिविरार्थियों ने पाण्डुकशिला पर श्री जी का अभिषेक मुनि श्री के सानिध्य में किया। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने धर्मसभा में आचार्य विद्यासागर महाराज के आर्शीवाद से ललितपुर के निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज का ससंघ चातुर्मास उपलब्धियों से भरा बताते हुए कहा इसमें आलेाकिक दिव्य अभिनंदननाथ का भव्य मंदिर जहां पूर्णता की ओर है वहीं नगर के आदिनाथ जैन बडा मंदिर पाश्र्वनाथ जैन नया मंदिर समेत अन्य मंदिरों का चहुमुखी विकास हो रहा है। अनेक सामाजिक कल्याकारी योजनाओं को आशीर्वाद मिला है। जैन पंचायत ने मुनि श्री को श्रीफल अर्पित कर नवोदित श्री 1008 अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र के पंचकल्याणक शीध्र कराए जाने के लिए श्रीफल अर्पित किया और सर्वसम्मलित से संकल्पित हुए कि पंचकल्याणक के उपरान्त ही प्रस्तावित जैन पंचायत के सामाजिक चुनाव सम्पन्न होगे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान में श्रावकों की जिज्ञासाओं का मुनि सुधासागर महाराज ने लाइव प्रसारण के माध्यम से समाधान किया। सायंकाल आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्य सागर महाराज की भव्य मंगल आरती हुई। मध्यान्ह में नगर के पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर, नया मंदिर, आदिनाथ जैन बडामंदिर, वाहुवलिनगर मंदिर में परम्परागत अभिषेक की मांगलिक क्रियाए हुई जिसमें श्रावकों ने अभिषेक शान्तिधारा का पुण्र्याजन किया।
जैन मंदिरों में मनाया भगवान वासंपूज्य का निर्वाण कल्याणक
इसके पूर्व सुबह श्रावकों ने अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र, जैन अटामंदिर, जैन नया मंदिर, जैन बडा मंदिर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, इलाइट जैन मंदिर, वाहुवलिनगर जैन मंदिर, चन्द्रप्रभु मंदिर डोढाघाट, आदिनाथ मंदिर नईवस्ती, शान्तिनाथ मंदिर में में पहुचकर पूजन अभिषेक शान्तिधारा की और जैन धर्म के तीर्थंकर वान्सपूज्य भगवान का निर्वाण कल्याणक निर्वाण लाडू चढाकर मनाया और पर्यूषण पर्व में उत्तम व्रहमचर्य धर्म की पूजन की।
क्षमावाणी पर्व आज, शिविरार्थी करेंगेे नगर के जिनालयों के दर्शन
मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न श्रावक संस्कार शिविर के शिविरार्थी आज दिनांक 10 सितम्बर को प्रात: 7 बजे नगर के जिनालयों के दर्शन करेंगे। उक्त संबंध में धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक मनोज जैन बबीना ने बताया कि शिविरार्थियों एक भव्य शोभायात्रा के साथ अनुशासित ढंग से मुनि संघ के सानिध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर से निकलेगे जहां से आदिनाथ जैन बडा मंदिर, पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर, कटरा बाजार से सावरकर चौक होते हुए पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर तुवन चौराहा से पुन: शिविर स्थल पर पहुचेगे। जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया किसायंकाल अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री के सानिध्य में 4 बजे क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया है जिसमें मुनि श्री के प्रवचन होगे।

Today Warta