देश

national

शारदीय नवरात्र प्रारंभ भक्तों ने की मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना

Monday, September 26, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

कस्बे मे जगह जगह पंडालों मे हुई माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना

बानपुर/ललितपुर। सोमवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। पहले दिन श्रद्धालुओं कलश स्थापना कर माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही घर व मंदिरों में छंद भी गाए। घरों में श्री दुर्गा सप्तसती का पाठ किया।नवरात्र के पहले दिन कस्बें के देवी मंदिर पर प्रातः काल चार बजे से ही भक्तों की भीड़ रही।श्रद्धालुओं ने माता रानी को जलार्पित कर,घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। माता के समक्ष घी का दीपक व कपूर की बाती प्रज्ज्वलित की और लौंग, मिष्ठान, मेवा, फल, पुष्प अर्पित किए। माता को लाल चुनरी ओड़ाई और श्रंगार का सामान अर्पित कर मां दुर्गा की आरती और चालीसा का पाठ किया। घरों पर भी श्रद्धालुओं ने विधिवत कलश स्थापना कर मां का आह्वान किया और माता की प्रतिमा पर लाल चुनरी चढ़ाकर सिंदूर से तिलक किया और पुष्प अर्पित कर माला पहनाई। फल, मेवे और श्रंगार सामग्री माता के समक्ष रख पूजा-अर्चना की। प्रथम दिन मां शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की गई। हिमालय राज के घर जन्म लेने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री श्रद्धालुओं को रोगमुक्त कर दरिद्रता को दूर करती हैं। कस्बे के विभिन्न मंदिरों पर सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ उपवास भी रख रहे हैं.पर्व को दृष्टिगत रखते हुए थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौबे के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त देखी गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'