रवींद्र सिंह (मन्जू सर)
✍️ आज विश्व साक्षरता दिवस है इस हेतु राज्य शाशन मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार तीन दिवसीय 8 , 9 एवम 10 सितंबर को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में साक्षरता मिशन चलाया जाना है। उसी की कड़ी में आज मैहर तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह ने फीता काटकर बी आर सी मैहर के नेतृत्व वाली जागरूकता रैली को सन्देश देने हेतु रवाना किया। इस अवसर पर मैहर तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह, नगरपालिका सी एम ओ रवि गुप्ता, बी आर सी प्रमुख कर्ण सिंह, संजय अवधिया, शिवशंकर , रवींद्र सिंह मन्जू सर एवम समस्त अध्यापक गणो आदि के साथ विधालय की छात्राएं उपस्थित रही। इस अवसर पर हमारे संवाददाता रवींद्र सिंह मन्जू सर को तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह जी ने बताया कि मध्यप्रदेश का एक एक नागरिक पढ़ा लिखा होगा तो यह देश जागरूक होगा। सब पढे सब बढे। वास्तव में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा जो तीन दिवसीय जागरूकता सन्देश जिसमे रैली, पोस्टर, चित्रकला, निबंध, वक्तव्य, आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से समस्त स्कूलों के माध्यम से जो जनता जनार्दन को सन्देश दिया जा रहा है उससे निश्चित ही आम निरीक्षर जनता साक्षरता होने का प्रयास करेगी। रैली का संचालन बी आर सी प्रमुख कर्ण सिंह के द्वारा किया गया।