कटनीस्वच्छ शहर की परिकल्पना को साकार करने हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगम आयुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा रोजाना विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के निर्धारित पैरामीटर से अवगत कराया जाकर नगर की सफाई व्यवस्था में सकारात्मक सहयोग प्राप्ति के प्रयास किए जा रहे है।
नोडल अधिकारी श्री जैन ने बताया कि स्वच्छ्ता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत विगत दिवस नगर निगम कार्यालय में स्वच्छ्ता रैंकिंग के संबंध नगर के विभिन्न संघों के साथ सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजित बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की गाइडलाइंस अनुसार स्वच्छता रैंकिंग के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसमे नगर के विभिन्न कार्यलय, स्कूल कॉलेज, हॉस्पिटल, रहवासी संघ, बाजार संघ, होटल रेस्टोरेंट के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता रैंकिंग में हिस्सेदारी की।
इस दौरान उपस्थित जनों को नगर की उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु घरों से निकलने वाले कचरे के प्रकारों, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं उसका उपयोग न करने, होम कम्पोस्टिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत से जानकारी प्रदाय की गई ।


Today Warta