देश

national

उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन, पालघर में हुए सड़क हादसे में गई जान

Sunday, September 4, 2022

/ by Today Warta


 

मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और भारत के नामी उद्योगपति साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे कि पालघर के पास साइरस मिस्त्री की कार रोड के डिवाइडर से टकरा गई जिससे उनकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, उनके साथ गाड़ी में 4 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह टाटा ग्रुप के चेयरमैन के पद पर भी रह चुके थे। पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, ह्यह्यदुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है।ह्णह्ण इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घायलों से हादसे के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी।

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के वक्त साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ आ रहे थे। चार लोग कार में सवार थे। तेज रफ्तार से आती हुई उनकी मर्सिडीज कार अचानक रोड के डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार साइरस मिस्त्री और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें स्थानीय कासा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक कमर्ठ उद्योगपति थे।

खरबपति परिवार से ताल्लुक रखते थे साइरस मिस्त्री, रतन टाटा के संबंधी थे

साइरस मिस्त्री एक खरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाले देश के जानेमाने व्यापारी और उद्योगपति थे। उन्होंने बिजनेस की पढ़ाई लंडन से की थी। 2019 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे। अध्यक्ष रहते हुए उनका टाटा समूह मे करियर विवादास्पद रहा था। रतन टाटा से उनकी नहीं बनी थी। बाद में उन्होंने टाटा ग्रुप छोड़ दिया था।

वे रियल स्टेट के खरबपति व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के छोटे बेटे हैं। करीब 17 से 20 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक के सबसे छोटे बेटे थे साइरस मिस्त्री। साइरस मिस्त्री के पिता की चार संतानें थीं। साइरस मिस्त्री से बड़े एक भाई और उनकी दो बहनें हैं। बड़े भाई का नाम शापूर और बहनों का नाम लैला और अल्लू है। उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई है। इस तरह से वे रतन टाटा के रिश्तेदार भी हैं। एक और अहम बात यह भी है कि मशहूर फिल्म मुगले आजम के फाइनांसर साइरस मिस्त्री के दादा थे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'