रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक स्व.मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में विसर्जित की गयीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरे विधि विधान से अपने पुत्र अर्जुन, पुत्री टीना, चाचा शिवपाल सिंह यादव, प्रतीक यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ नेताजी को नमन किया। बमरौली एयरपोर्ट से अखिलेश यादव कार से गंगा, यमुना के संगम पहुंचे। वहां वीआइपी घाट से बोट पर सवार होकर संगम की बीच धारा में पहुंचे। वहां पूजन-अर्चन के बाद अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित किया। इस दौरान पूरे रास्ते कार्यकर्ता मुलायम सिंह अमर रहे, जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है आदि के नारे लगाते रहे।


Today Warta