गरीब असहाय की मदद करना हमारा प्रथम कर्तव्य - पूजा गिरि
लालापुर । प्रयागराज क्षेत्र के बारा तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा भिस्कुरी जारी में समाज कल्याण एवं महिला सम्मान संगठन सम्बद्ब - हार्ट आँफ हिन्दुस्तान फाउंडेशन की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पूजा गिरि द्बारा "अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस '' मनाया गया। इस बैठक शुभ अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष पूजा गिरि के द्बारा हर्ट आँफ हिन्दुस्तान फाउंडेशन संगठन एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित करते हुए मुँह मीठा कराया गया।
समाज कल्याण एवं महिला सम्मान संगठन हर्ट आँफ हिन्दुस्तान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा पूजा गिरि की अगुवाई में ग्राम सभा भिस्कुरी जारी में एक अहम बैठक बुलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हार्ट आँफ हिन्दुस्तान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकृत गोस्वामी द्वारा किया। कार्यक्रम का संचालन हर्ट आँफ हिन्दुस्तान फाउंडेशन की ग्रामीण अध्यक्ष के द्बारा किया। जनता दरबार में आये हुए सभी लोगों ने अपनी अपनी समस्या के बारे में प्रदेश अध्यक्षा को लिखित एवं मौखिक रुप से अवगत कराया । जनता दरबार में आये हुए लोगो की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया गया कि जल्द ही आप लोगों की समस्या का निराकरण किया जायेगा। दूर दूर से लोग जनता दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी समस्या को अवगत कराया। आये हुए लोगों ने जनता दरबार में अपनी अपनी समस्या को रखा सबसे ज्यादा समस्या आवास ,पानी, रोड़, विजली और जमीन पर शोरे पुस्त लोगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने के बारे में लोगों ने शिकायत किया । सभी फरियादियों की शिकायत पर प्रदेश अध्यक्षा पूजा गिरि ने कहा कि जल्द से जल्द आप लोगों की समस्या का निराकरण किया जायेगा। कुछ शिकायत को सम्बंधित अधिकारियों से बात करके तत्काल निस्तारण कर दिया गया। उक्त जनता दरबार मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुकृत गोस्वामी , प्रदेश अध्यक्ष पूजा गिरि सहित तमाम पदाधिकारी एवं फरियादी उपस्थित रहें।