रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज। चार दिवसीय छठ पूजा आज नहाय-खाय से शुरू हो गया है। अब नगर निगम सक्रिय हुआ है। गंगा-यमुना के घाटों पर फैली गंदगी, अव्यवस्था को दूर करने की कवायद शुरू हुई। आज सुबह से यमुना नदी के बलुआघाट और गऊघाट पर सफाई अभियान शुरू हो गया है। छठ पूजा को लेकर घाटों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। कहीं फटे-पुराने कपड़े, कहीं घरों से निकले कचरों की दुर्गंध। घाट पर फैले कीचड़ को देखकर हर किसी का मन व्यथित हो जाता है। ये स्थिति है बलुआघाट की थी। घाट से चंद कदम दूरी पर चाचर नाला का पानी यमुना में मिलने से स्नानार्थियों का मन कुपित था। सूर्याेपासना का महापर्व डाला छठ पर महिलाएं रविवार की रात व सोमवार की सुबह गंगा और यमुना के तटों पर बेदी बनाकर सूर्यदेव की उपासना करेंगी। घाट पर पूजन करके साथ अघ्र्य देंगी। कल तक नगर निगम व प्रशासन की ओर से उसके अनुरूप कोई कदम नहीं उठाया गया था। इसी तरह गऊघाट, रामघाट व संगम तट पर अव्यवस्था का अंबार है। कहीं भी प्रकाश, सफाई व घाट को व्यवस्थित करने का काम पूरा नहीं हुआ।