देश

national

चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'
एक किलोमीटर पैदल मां जगदम्बे के दरबार पहुंचकर चढ़ाई चुनरी
ललितपुर। नवरात्र के चलते जिले भर में माता के भक्त चुनरी यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान आजादपुर  में 150 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में माता के भक्त शामिल हुए। नगर में नवरात्रि पर्व आजादपुरा में धूमधाम से मनाया जा रहा है माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा अलग-अलग जतन किए जा रहे हैं। कोई निराहार व्रत रख रहा है तो कोई फल खाकर 9 दिन व्रत रख रहा है तो कोई अपने शरीर पर ज्वारे उगा कर माता रानी की आराधना कर रहा है। इसी कड़ी में मातारानी के भक्तों ने विशाला चुनरी यात्रा निकाली। पैदल एक किलोमीटर चलकर माता के दरबार पहुंचकर मां बिजासन को चुनरी चढ़ाई। चुनरी यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के सभी भक्तों द्वारा और मोहल्ला वासियों के द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा गॉड बाबा मंदिर, से प्रारंभ हुई। यह चुनरी यात्रा एक  किलोमीटर का सफर तय कर संकट मोचन हनुमान मंदिर होते हुए बिजासन मंदिर चुनरी चढ़ाई गई। चुनरी यात्रा में महिलाएं अधिक संख्या में नजर आई जो पैदल यात्रा कर मोहल्ला आजादपुरा माता के दरबार में पहुंची यहां विराजित माता रानी को चुनरी उड़ाई। इसके बाद महा आरती और महा प्रसादी का वितरण किया गया। सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष माता रानी के जयकारों के साथ भजन और नृत्य करते हुए इस यात्रा में चल रहे थे। यात्रा के दौरान भक्त माता अम्बे के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए नगरवासियों पुष्पवर्षा कर रहे थे, जगह-जगह स्टाल लगाकर उन्हें जलपान भी कराया जा रहा था।
मंदिरों में लग रही श्रृद्वालुओं की भीड़...
शारदीय नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली जा रही है। नवरात्र के इस अवसर पर मंदिरों को सजाया गया है।  मंदिरों से लेकर मोहल्लों तक के मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजे हुए हैं। श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों ने सुबह-शाम की आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर पंडित  हेडेश शर्मा ,चाली राजा ,अमित प्रजापति पत्रकार, रोहित प्रजापति, नीलेश विश्वकर्मा, महेंद्र झा, नरेश कुशवाहा ठेकेदार, अरविंद झा ,संजय रैकवार, दीपू कुमार ,अभिषेक कुमार ,आशीष चौरसिया, सुरेंद्र कुशवाहा ,इत्यादि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'