देश

national

सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस अफ़सरों ने की बैठक*

Friday, October 7, 2022

/ by Today Warta



राबेद्र शुक्ला 

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम शहर आएंगे। म्यो हॉल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। लखनऊ से मुख्यमंत्री शाम 05:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे और यहां से म्यो हॉल आएंगे। शाम 07:30 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का अधिकृत प्रोटोकॉल मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस के जवानों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। बमरौली एयरपोर्ट से म्यो हॉल तक के ट्रैफिक प्लान पर चर्चा की और कार्यक्रम स्थल पर क्रमवार कैसे सुरक्षा घेरा रहेगा इसके बारे में भी जानकारी दी। सीएम दो घंटे शहर में रहेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'