देश

national

भाजपा अपने बूते पर 2 बार जीतकर सरकार बनाएगी: अमित शाह

Saturday, October 8, 2022

/ by Today Warta



असम। असम में उन्होंने भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। अपनी इसी संबोधन के दौरान कार्यकतार्ओं को अमित शाह ने अपने विद्यार्थी जीवन की कहानी सुनाई जब वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे और असम के दौरे पर गए थे। अमित शाह ने कहा कि मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था तब हमें हितेश्वर सैकिया ने बहुत मारा था... हम नारे लगाते थे असम की गलियां सूनी है इंदिरा गांधी खूनी है। उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा अपने बूते पर 2 बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।  अपने संबोधन में शाह ने कहा कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। यहां पर न विकास हो रहा था ना शिक्षा हो रही थी, न शांति थी। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों समांतर चल रहा है। शाह ने कहा कि आज असम में मैं गृह मंत्री के नाते नहीं आया हूं, मैं आज यहां भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते आया हूं। असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था। उन्होंने कहा कि मुझे आज बहुत हर्ष है कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। गृह मंत्री ने कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चले हैं। लोग हमेशा चिंतित रहते थे कि अगर असम को समावेशी विकास नहीं मिला तो यह उत्तर पूर्व के लिए एक बड़ी समस्या होगी। अंतर्निहित कारण कांग्रेस थी, जो हमेशा असम की पवित्र और शांतिपूर्ण भूमि को विभाजनकारी बनाने की इच्छुक थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।

कांग्रेस के 70 साल के राज ने पूर्वोत्तर भारत को हिंसा और अराजकता की ओर धकेला: अमित शाह

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के 70 वर्ष के राज ने पूर्वोत्तर भारत को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने इसे मुख्यधारा से जोड़ दिया है। शाह ने यहां पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र शांति व विकास के पथ पर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 9,000 लोगों से हथियार डलवाकर असम में शांति स्थापित की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बजट को तिगुना कर दिया है, जिससे सभी क्षेत्रों में ढांचागत विकास हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद, सत्तर साल के कांग्रेस शासन ने पूर्वोत्तर को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था लेकिन पिछले आठ वर्षों के दौरान मोदी के नेतृत्व ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद की है। शाह ने पार्टी के नए कार्यालय का जिक्र करते हुए कहा, ह्लभाजपा कार्यालय केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं हैं, बल्कि यह पार्टी कार्यकतार्ओं के समर्पण, भावना, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत को दशार्ती है। इससे पहले, शाह ने भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा,पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख भावेश कलिता, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अन्य की उपस्थिति में पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनी छह मंजिला इमारत की सभी मंजिलों का जायजा लिया। नड्डा ने डिजिटल माध्यम से नौ जिला पार्टी कार्यालयों जबकि शाह ने 102क्षेत्रीय कार्यालयों की आधारशिला रखी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'