देश

national

जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता डॉ.देवराज सिंह के 90वें जन्मदिवस पर भाजपाईयों ने दी शुभकामनाएं

Tuesday, October 11, 2022

/ by Today Warta




बच्चो को अभिभावक उच्च शिक्षा देकर देश के विकास के सहभागी बने-डां.देवराज

पिता का दिया संस्कार पार्टी के जिम्मेदारी को ईमानदारी से अच्छा से अच्छा करूगाँ-डाँ.वी.के. सिंह

यमुनापार से सैकडो़ भाजपा कार्यकर्ताओ ने हड़िया पहुचं दी शुभकामनाए

प्रयागराज। जिला पंचायत प्रयागराज अध्यक्ष डाँ.वी.के सिंह के पिता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ.देवराज सिंह का 90वाँ जन्मदिवस मंगलवार को हंडिया आवास पर साधारणतया रुप से मनाया गया। भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में यमुनापार के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घर पहुंच बड़ी माला पहनाकर अंगवस्त्रम् व बुकें भेंट करते हुए दीर्घायु व स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रीय जन परिजनों ने भी शुभकामनाएं दी। डाँ.देवराज सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा मै चाहता हूं आप सब दो रोटी कम खाएं, कपड़ा कम पहने, चाहे जैसे पहने पर बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलवाकर गांधी जी के सौ प्रतिशत साक्षरता को पूर्ण करें जिसमें भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ.वीके सिंह ने कहा पिता जी का दिया संस्कार हमारे जीवन को नया पथ देगा हमे जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। उसे पिता के आशीर्वाद से ईमानदारी के साथ अच्छा से अच्छा करने का प्रयास है। ईश्वर पिता जी को दीर्घायु रखें जिससे हम-सब को मार्गदर्शन मिलता रहे। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राजकीय शोक के कारण जन्मदिवस समारोह स्थगित था किन्तू कार्यकर्ताओं ने आवास पहुंच अपने शुभकामनाएं दी। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा अनूसूचित मोर्चा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष मनोज पासी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, पूर्व प्राचार्य घनश्याम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, अजय पांडेय,क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा राजमणि पासवान, शतीश विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार पांडेय,कुन्दन मिश्रा, रोहित केसरवानी,कुशल जैन, सलिल तिवारी,श्याम मिश्रा,रतन केसरवानी, सुबेदार गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश सिंह आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी,विधालय परिवार, स्थानीय गणमान्य एवं यमुनापार,महानगर, गंगापार के वरिष्ठ जन शुभकामनाएं देने हेतू उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'