देश

national

सीएमओ के निर्देश पर सीएससी अधीक्षक ने झोलाछाप डा0 का क्लीनिक किया सील

Friday, October 28, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के दौरान महिला की हुई थी मौंत

कौशाम्बी। मुरादपुर फतेहपुर सहावपुर के क्लीनिक में एक महीला कुछ दिनों पहले ईलाज के लिए गई,जहां ईलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी,तभी परिवार वालों ने महिला को एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए ले कर गए जहां ईलाज के दौरान उसकी अस्पताल में ही मौत हो गईं। परिवार वालों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की,मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक को सील करवा दिया। सुग्गी लाल मुरादपुर फतेहपुर सहावपुर का रहने वाला है,खेती बारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित की पत्नी आशा देवी की कुछ दिनों पहले अचानक तबीयत खराब होने लगी परिवार वालों ने गांव के ही एक क्लीनिक में महिला को भर्ती कराया,जहां चेक करने के बाद महिला का प्लेटलेट्स काफी कम था,डॉक्टर ने महीला का इलाज शुरू किया,महिला एक से दो दिन तक क्लीनिक में इलाज करवाती रही,मगर अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी और तभी डॉक्टर ने महिला को एक बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा तब परिवार वालों ने महिला को तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां महिला की ईलाज के दौरान 25 अक्टूबर की रात अचानक मौत हो गईं। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम सा मच गया, परिवार वालों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक सील करने का आदेश किया। सीएमओ के निर्देश का पालन करते हुए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक मुक्तेश द्विवेदी ने उप जिलाधिकारी चायल के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की। पुलिस बल के साथ मिलकर टीम के सदस्यो ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचकर उसके क्लीनिक पर ताला लगा कर क्लीनिक को सील किया। इस मौके पर डॉक्टर अमित कुमार सिंह, डॉक्टर आजम खान,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शैलेंद्र कुमार, शेर सिंह,(डीबीसी) प्रयोगशाला प्रावधिक, तारा सिंह, पिपरी कोतवाल श्रवण कुमार सिंह पुलिस बल साथ मौजूद रहे। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'