देश

national

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने परियोजनाओं के स्थल निरीक्षण पश्चात स्मार्ट सिटी कार्यालय में की समीक्षा की

Friday, October 28, 2022

/ by Today Warta


मध्य प्रदेश शासन की मनसानुसार प्रत्येक शहर और गाँव का गौरव दिवस मनाया जा रहा है हम सागर के गौरव डॉ हरीसिंह गौर की जयंती 26 नवंबर 2022 को सागर के गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे। इस गौरव दिवस में शहर के हर वर्ग का प्रत्येक व्यक्ति बढ़-चढ़ कर शामिल हो इसके लिए आयोजन समिति का गठन कर रूपरेखा तैयार करें

सागर।मध्य प्रदेश शासन की मनसानुसार प्रत्येक शहर और गाँव का गौरव दिवस मनाया जा रहा है हम सागर के गौरव डॉ हरीसिंह गौर की जयंती 26 नवंबर 2022 को सागर के गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे। इस गौरव दिवस में शहर के हर वर्ग का प्रत्येक व्यक्ति बढ़-चढ़ कर शामिल हो इसके लिए आयोजन समिति का गठन कर रूपरेखा तैयार करें। उक्त विचार नगरीय प्रशासन मंत्री मध्य प्रदेश शासन भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किए। इस दौरान सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी चंद्रशेखर शुक्ला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की गौरव दिवस को भव्य बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से करें। मैं और मेरे सभी जनप्रतिनिधि मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस गौरव दिवस में शामिल होने हेतु आग्रह करने जायेंगे ताकि माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में सागर के गौरव दिवस को यादगार बनाया जा सके। इस दिवस की तैयारी हेतु सर्वप्रथम एक-एक समिति वार्ड स्तर पर व एक कोर समिति गठित कर लोगों के सुझाव प्राप्त करें और अधिक से अधिक नागरिक इस गरिमामय आयोजन का हिस्सा बनें इसका पूरा प्रयास करें। डॉ.गौर सागर का गौरव हैं।

 गौर साहब से यहां के प्रत्येक नागरिक का एक विशेष जुड़ाव हैं हम सब उनकी आगामी जयंती को सागर दिवस के रूप में मना कर यादगार बनाएंगे। इसके लिए जागरूकता रैली, सजावट, रंगोली, दीप माला आदि अन्य उत्सव स्वरूप तैयारियों हेतु सभी विभाग समंजस्य के साथ कार्य करें और सभी नागरिकों को आयोजन से जोड़ने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि गौरव देवास में सागर का हर व्यक्ति शामिल हो इसके लिए हम वार्ड स्तर पर वार्ड समितियों के माध्यम से घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों शिक्षकों को भी आमंत्रित करेंगे। वहीं मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गौरव दिवस पर समस्त व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आज से ही प्रयास प्रारंभ किए जाएं और शहर के गणमान्य बुद्धिजीवी सहित समस्त वर्गों के व्यक्तियों की बैठक आयोजित कर उनसे सजाओ लिए जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना, नगर-निगम एवं अन्य विभागों के लगभग 200 करोड़ राशि के परियोजना कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया जायेगा। इसकी भी पूरी तैयारी करें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'