सुबह सुबह का अक्सीजन काफी स्वच्छ रहता है। और वातावरण में दिन का उच्च आॅक्सीजन भी मौजूद होता है इसलिए सुबह के समय में टहलना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता है। सुबह-सुबह टहलने के दौरान हम जब अक्सीजन ग्रहण करते हैं, तो उससे हमारे शरीर में तन मन में स्फूर्ति पैदा होती है, मन स्वस्थ रहता है तथा कई अन्य सारे लाभ भी मिलते हैं।
दिल का दौरा नहीं पड़ता है।
फेफड़े मजबूत बनता है।
रक्तचाप में राहत मिलता है।
अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
जोड़ों के दर्द में राहत मिलता है।
वजन नियंत्रित करने में सहायक होता है।
आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है।
याददाश्त बढ़ती है।
चोटिल होने की संभावना नहीं रहती।
पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है।
दिल का दौरा
नियमित रूप से सुबह सुबह टहलने से दिल से जुड़ी कई सारी समस्याओं में राहत मिलती है, जैसे दिल का दौरा पड़ना, हार्ट अटैक आदि इन सब बीमारियों में काफी लाभप्रद सिद्ध होता है। इसीलिए सुबह-सुबह का सैर हमें जरूर करना चाहिए।
दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाने में सहायक
अगर आप नियमित रूप से टहलने वालों में शामिल है तो आपके दिल और फेफड़े काफी मजबूत बन जाते हैं और उनके अंदर प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और जब वह एक्साइज या दूसरे व्यायाम करते हैं तो जल्दी थकते नहीं है। जिससे उनको उनकी अधिक वजन उठाने की छमता काफी बढ़ जाती है।
रक्तचाप नियंत्रण में सहायक
आजकल तो ज्यादातर लोगों को रक्तचाप से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए सुबह का सैर संजीवनी की तरह काम करता है। किसी भी तरह का ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए सुबह का शहर काफी सहायक सिद्ध होता है। नियमित रूप से टहलने से शरीर में रक्तचाप कभी बढ़ता नहीं है।
अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है
नियमित रूप से टहलने से शरीर में मौजूद अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है जिससे दिल का दौरा पड़ने वाली समस्याएं खत्म हो जाती है।
जोड़ों की समस्या से निजात
ऐसे रोगी जिनको जोड़ों की समस्या है उनके लिए भी सुबह का सैर काफी लाभदायक होता है जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए सुबह का सैर जरूरी है क्योंकि, इससे हमारे शरीर को एक शक्ति मिलती है। सुबह के समय वातावरण में मौजूद आॅक्सीजन की मात्रा काफी उच्च होती है, इसलिए हमारे शरीर में आॅक्सीजन की आपूर्ति भरपूर रूप से होती है जोकि जोड़ों से समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होता है।
वजन नियंत्रित कर सकते हैं
वजन की अधिकता से जूझ रहे लोगों के लिए सुबह का सैर वजन घटाने में काफी सहायता प्रदान करता है। नियमित रूप से सुबह का सैर कर महीने में 10 किलो वजन आसानी से कम किया जा सकता है। ऐसे लोग जो हाई इंटेंस वर्कआउट नहीं कर सकते हैं या अपने डाइट में कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। उनके लिए नियमित मॉर्निंग वाक वजन को नियंत्रित करने में काफी सहायता प्रदान करता है। और अगर वो डाइट चार्ट को फॉलो करें तो आसानी से रोजाना 40 मिनिट्स मॉर्निंग वाक की मदद से तेजी से वजन नियंत्रित कर सकते हैं।