देश

national

देश के नगरीय निकायों में 30 नवंबर तक होगी संविदा कर्मियों की नियुक्‍ति

Friday, October 21, 2022

/ by Today Warta


भोपाल। प्रदेश के समस्‍त नगरीय निकायों में अगले माह के अंत तक संविदा कर्मियों की नियुक्‍ति की जाएगी। इसके अलावा इस साल के अंत तक सभी निकायों में गौरव दिवस का आयोजन भी किए जाएंगे। प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी। वे राजधानी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि अनेक क्षेत्रों में हमारा विभाग नवाचार कर रहा है। सालिड वेस्ट, लिफ्ट पालिसी, निर्माण स्वीकृति जैसे काम आनलाइन किए हैं। खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। रिडेसिफिकेशन पालिसी को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में 21 हजार एकड़ भूमि माफिया से मुक्त कराई है। इस पर जरूरतमंदों को मकान बनाकर देंगे। पट्टे देंगे, वृद्धाश्रम, सरकारी भवन भी बनाए जाएंगे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर योजना में भी हम देश में पहले स्थान पर हैं। हमने महकाल लोक के दूसरे चरण का काम तेजी से शुरू किया। वहां एक लाख श्रद्धालु रोज आ रहे हैं। अमृत मिशन दो शुरू कर रहे हैं। 12800 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। भोपाल का मास्टर प्लान एक माह में आ जाएगा। महाकाल लोक के निर्माण में गड़बड़ी के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि सरकार के पास इस संदर्भ में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। अवैध निर्माण का सर्वे चल रहा है। मेट्रो परियोजना का काम 2023 तक पूरा कर लेंगे। गाइडलाइन के हिसाब से ही मास्टर प्लान बना है। डेरी के विस्थापन के निर्देश सभी निकायों को दिए हैं। प्रदेश के भीतर बड़ी संख्या में कालोनियों को वैध किया गया है।इंवेस्टर्स समिट को लेकर उन्‍होंने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जी की अनेक देश के निवेशकों से बात हुई है । हमारा विभाग इस पर होमवर्क करेगा। कुछ निकाय समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। दीपावली पर सभी निकायों में एडवांस भुगतान होगा। सड़क पर मवेशी बैठने पर जुर्माने का प्रविधान है हाउसिंग बोर्ड के जर्जर भवनों को तोड़कर रिसेल किया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'