देश

national

साहस से चचेरे भाई-बहन की बदमाशों से बची जान

Tuesday, October 11, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

अफजलपुरवारी के कैथी पर गांव में अगवा करने की कोशिश, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

कौशाम्बी। अफजलपुरवारी के कैथीपर गांव निवासी चचेरे भाई बहन को स्कूल जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। दोनों ने साहस का परिचय दिया और उनसे भिड़ गए और शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। अब पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के कैथीपर गांव के बाहर उच्च प्राथमिक विद्यालय है। मंगलवार की सुबह गांव के बच्चे विद्यालय जा रहे थे। बताया जाता है कि बच्चे पगडंडी पर पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने कक्षा छह के छात्र अंश पुत्र नथन को पकड़ लिया। उनकी मंशा भांपकर उसने विरोध किया तो वह उसे जबरन ले जाने लगे। इस बीच उसने उनके हाथ में दांत काट लिया। इससे वह उनकी चंगुल से छूट गया। इसके बाद युवक उसकी चचेरी बहन सावित्री पुत्री शिव भवन की ओर लपके, तो वह शोर मचाते हुए भागने लगी। साथ में रहे अन्य बच्चे भी शोर करने लगे। इससे आसपास के लोग उधर भागे। लोगों को आता देखकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इसकी जानकारी उनके स्वजन को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे। सावित्री के भाई मिथिलेश ने इसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। वही मामले को लेकर चैकी प्रभारी अफजलपुरवारी शिवचरण राम का कहना है कि अब तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जिस ओर युवकों को जाते हुए लोगों ने बताया। उस तरफ रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उनकी पहचान कराई जा रही है। स्वजन ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'