देश

national

स्कूलों में ग्राम पंचायतों ने क्या काम किया इसका देना होगा हिसाब, शासन ने जारी किया निर्देश

Wednesday, October 5, 2022

/ by Today Warta



कौशांबी: कायाकल्प से विद्यालयों में सुधार का काम हो रहा है। ग्राम पंचायतों द्वारा विद्यालयों में 19 प्रकार के काम कराए जा रहे हैं। स्कूलों में ग्राम पंचायतों ने क्या काम किया, इसकी जानकारी अभी तक ग्राम पंचायतें केवल पंचायती राज विभाग को देती थीं। अब यह जानकारी शिक्षा विभाग को भी उन्हें देना होगा। जानकारी मिलने के बाद शिक्षक उसका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। यह निर्देश शासन ने जारी किया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने डीएम व अध्यक्ष स्कूल शिक्षा समिति को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि प्रेरणा पोर्टल पर स्कूलों में हुए कार्यों का विवरण अपलोड नहीं है। ऐसे में स्कूलों में क्या काम किया गया और इस पर कितनी धनरशि खर्च हुई, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने सभी विद्यालयों में बीते चार साल में क्या काम कराया गया। इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया है। कहा है कि विद्यालय में 14वें वित्त, राज्य वित्त व ग्राम पंचायत निधि से काम हुए हैं। लिहाजा, एक फार्मेट जारी कर चार साल के कामों का हिसाब मांगा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि स्कूलों में हुए काम की जानकारी के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह जानकारी लेकर पोर्टल पर अपडेट करें। वहीं, डीपीआरओ डा. बाल गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सचिवों को जानकारी संबंधित विद्यालय व खंड शिक्षा अधिकारियों को देने का निर्देश जारी किया जाएगा, जिससे विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'