देश

national

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों से जुड़े विभागों से लेगा हिसाब किताब

Wednesday, October 5, 2022

/ by Today Warta



किसान यूनियन की ओर से मांगी जाएगी जानकारी, नहीं देने पर होगा प्रदर्शन,आरटीआइ का भी करेंगे प्रयोग

कौशांबी: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों से जुड़े विभागों से हिसाब किताब लेगा। इसके लिए अधिकारियों को पत्र देकर कुछ दिनों का समय दिया जाएगा। इसके बाद उनसे जवाब मांगा जाएगा। जवाब न मिलने पर संगठन के लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिर भी अधिकारी जवाब नहीं दिए तो जन सूचना अधिकार (आरटीआइ) का प्रयोग होगा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सरकारी विभागों की कार्यशैली पर कई बार सवाल खड़ा किया। किसानों और लोगों से जुड़ी शिकायतें की गईं, लेकिन उसका सही जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब संगठन ने दूसरा तरीका अपनाया है। वह अधिकारियों को पत्र देकर किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी मांगेगा। इसके लिए कुछ समय दिया गया। तय समय पर जवाब न मिला तो संगठन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर देगा। भाकियू अराजनैतिक अध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने बताया कि संगठन ने अब सरकारी विभाग से उनके किए गए कामों को लेकर जवाब मांगना शुरू किया है। सिंचाई विभाग व वन विभाग से जवाब मांगा जा चुका है। उद्यान विभाग से 22 अक्टूबर तक जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद अन्य विभागों से एक-एक कर जवाब मांगेगे। यदि किसी विभाग ने जवाब नहीं दिया तो उसके कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन चलेगा। इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेते तो एक साथ सैकड़ों आरटीआइ लगाकर जानकारी मांगी जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'