राकेश केसरी
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को बताया आम लोगों की हितैसी
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद के चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है,कि पूर्व से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को एमएलसी निर्मला पासवान जो कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर की चुनाव प्रभारी भी हैं। उन्होंने वार्डों तक पहुंच कर लोगों से डोर टू डोर मिलकर संवाद कायम किया। इस मौके पर उन्होंने बूथ लिस्ट व वार्ड स्तर पर संगठन की समीक्षा भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश लोधी ने किया। इस मौके पर उन्होंने वार्ड संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया उन्होंने डोर टू डोर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से कैसे आम लोगों के हितों की रक्षा और सामाजिक उत्थान हो रहा है। इसके विषय में विस्तृत रूप से चर्चा कर लोगों को समझाया। निर्मल पासवान जी के सरल स्वभाव से गरीब तबके की बड़ी संख्या में महिलाओं ने मिलकर उनसे मुलाकात किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के कार्यकतार्ओं का आवाहन करते हुए कहा कि आप सबको आज से ही चुनाव की तैयारियों में लग जाना है। चुनाव कोई व्यक्ति विशेष नहीं लगेगा बल्कि नगर पालिका चुनाव भारतीय जनता पार्टी के सिंबल पर वोट करना है अपना चेयरमैन बनाना है। उन्होंने रविवार को अशोक नगर के गौरा, रत्नावली नगर के बंधवा राजबर और अटल बिहारी वाजपेई नगर के बसोहरा में बैठक किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पार्टी नेता वेद प्रकाश सत्यार्थी, आशीष कुमार, ओम नारायण शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता, बृजेश लोधी, अशोक चैधरी, नरेश केशवानी, चंद्र किशोर शुक्ला, शिरीश पाण्डेय, अंशुल केशवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Today Warta