संजय धर द्विवेदी
1 ईंट 1 रुपये से देवालय शिक्षालय निर्माण, विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट , करेगा मूर्ति की व्यवस्था
लालापुर, प्रयागराज। एनजीओ परिवार द्वारा मात्र 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में निर्माणाधीन देवालय शिक्षालय में स्थापित होने वाली मूर्ति की व्यवस्था विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाक्टर अनीता मिश्रा (झोटवाड़ा, जयपुर) द्वारा की जायेगी। जानकारी के अनुसार तीर्थराज प्रयागराज के झूंसी में स्थित शिव गंगा आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त घोषणा करते हुए डाक्टर अनीता मिश्रा ने पीडब्ल्यूएस देवालय शिक्षालय कार्य योजना को सराहनीय व अनुकरणीय कार्य योजना बताया। पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने इस योगदान के उद्घोष पर डाक्टर अनीता मिश्रा सहित पूरे विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुरेश जी महाराज राष्ट्रीय मंत्री आदित्य वाहनी शिव गंगा आश्रम व प्रभारी हिंदू राष्ट्र अभियान, डॉक्टर अनीता मिश्रा जी राष्ट्रीय अध्यक्षा विश्व ब्राह्मण महासभा। राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के पाण्डेय एडवोकेट पीडब्ल्यूएस प्रमुख, आचार्य राम यश द्विवेदी भागीरथी लोक सेवा संस्थान, अशीष कृष्ण त्रिपाठी जी कार्यकारणी सदस्य भागीरथी लोक सेवा संस्थान, अनुज मिश्र सदस्य भागीरथी लोक सेवा संस्थान, मोनू त्रिपाठी, विश्व ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के बाबूलाल जी शर्मा राष्ट्रीय प्रभारी, नरेंद्र शर्मा राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय सचिव सपना हेल्प फाउंडेशन, सुमन रानी उपाध्यक्ष हेल्प फाउंडेशन, श्रवण कुमार अवस्थी प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा विश्व ब्राह्मण महासभाकंचन जी हेल्प फाउंडेशन, दिव्यकांत आदि उपस्थित रहे।
बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से लोकतांत्रिक निष्पक्ष पारदर्शी व्यवस्था के तहत एक ऐसे केंद्रीय आदर्श देवालय शिक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है जिसका उद्देश्य निर्धन लोगों के आध्यात्मिक व भौतिक विकास के साथ सामाजिक सेवा कार्य करते हुए बेसहारा परिवारों की समुचित सहायता तथा सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।