देश

national

अपना दल एस ने एक करोड़ सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta



उन्नाव। अपना दल एस जनपद उन्नाव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में एक माह में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए  विशेष सदस्यता अभियान के तहत चार चरणों में बांटा गया था जिसका आज आखिरी चरण का आयोजन जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल की अगुवाई में बांगरमऊ विधानसभा के जोन हरईपुर का कार्यक्रम हरईपुर में व जोन गंजमुरादाबाद क्षेत्र का कार्यक्रम सादीपुर में किया गया जिसमें दर्जनों लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया, एक सक्रिय सदस्य बुकलेट में 25 साधारण सदस्य होते हैं ।जोन हरईपुर के कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपी दादा ने की। जिलाध्यक्ष जी ने संबोधित करते हुए कहा कि अपना दल एस के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की जैसे कृषि को उद्योग का दर्जा मिले जिससे किसान अपनी उपज का स्वयं मूल्य निर्धारण कर सके,समान शिक्षा लागू हो जिससे कान्वेंट विद्यालय एवं प्राइमरी विद्यालय का कोर्स एक हो तो गरीब के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं, सकल घरेलू आय  का आधा हिस्सा विकास में लगाया जाए एवं आधा पैसा वोटर शिप पेंशन के रूप में सीधा मतदाता को दिया जाए, आदि मुद्दों की नीतियों पर प्रकाश डाला।नगर निकाय चुनाव  एवं 2024 चुनाव की तैयारी पर भी फोकस किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष लोक कल्याण मंच बंसीलाल अर्कवंशी ने किया।मुख्य रूप से जॉन के प्रभारी अल्पसंख्यक मंच जिला अध्यक्ष वसीरजा,  विनोद पाल,अमन शर्मा, कुंवर पाल, चंद्रपाल वर्मा, योगेंद्र सिंह, रामकुमार वर्मा, अमन खान, शुभम पटेल , अर्जुन लाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'