देश

national

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ठेंगा दिखा रही नगर पालिका परिषद, भ्रष्टाचारी ठेकेदार का बोलबाला

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta

मोहम्मद जमाल

उन्नाव। धवन रोड स्थित दादा मियां चौराहे के पास नगर पालिका की ज़मीन पर बनाई जा रही मार्केट में ठेकेदार के द्वारा बहुत अधिक कीमतों में दुकानों को आवंटन किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से वायरल हो रही ठेकेदार अप्पू मदान की वीडियो में साफ तौर पर उसमे बोल रहा है कि उसको जेल नही जाना है। और वही वो दो नंबर का काम भी कर रहा है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस ठेकेदार को किसका संरक्षण प्राप्त है जिसके संरक्षण में यह दुकानों में घोटाला कर दुकानों का आवंटन कर रहा है। आप को बता दे कि जहा इस मार्किट में बनी दुकानों की कीमत को नगर पालिका ने 2 लाख 65 हज़ार रुपए रखा गया था। वही ठेकेदार पप्पू मदान द्वारा इसको 15 से 20 लाख तक आवंटन की जा रही है। हैरानी की बात यह है मार्केट बनवाने वाले ठेकेदार को पालिका प्रशासन अपना पूरा संरक्षण दे रहा है। ठेकेदार की वायरल हो रही वीडियो में वो साफ तौर पर बोल रहा है कि मार्केट में जो उसकी जायज़ कीमत है वो चेक से लेगा और जो उप्पर के बचे पैसों को कैश लेगा। इससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि नगर पालिका भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है। बताया जा रहा है कि मार्केट बनवाने में मानक के विपरीत कार्य किया गया है। बताया गया कि न तो मार्केट में कोई पार्किंग की व्यवस्था की गई है और न ही अग्निशमन की भी कोई व्यवस्था नही दी गई है। वही ये भी बात सामने आ रही है कि यूडीए से भी इसका नक्शा नही पास हुआ है। मार्केट बनाने में जो सामग्री उपयुक्त करी गई है वह भी मानक के विपरीत है। उसके बाद भी ठेकेदार पर कार्यवाही न होना ये बात साबित करता है कि कही न कही इसमे नगर पालिका और किसी और का संरक्षण प्राप्त है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'