देश

national

पूर्व प्रधान नगर पालिका चुनाव की तैयारी में समर्थको के साथ जुटे

Tuesday, November 8, 2022

/ by Today Warta


  राकेश केसरी

बेदाग छवि के साथ लडेगे चुनाव,दलगत राजनीति का नही थामेगे दामन 

कौशाम्बी। सदर नगर पालिका मंझनपुर के बबुरा गांव जो वर्तमान में भगत सिंह वार्ड से जाना जाता है। बबुरा ग्राम जो वर्ष 2020 तक सदर विकास खण्ड मंझनपुर का पहला ई-बिलेज गांव के नाम से पहचान दिलाने वाले ग्राम प्रधान सुनील कुमार मिश्रा वर्ष 2010 से वर्ष 2020 तक गांव के प्रधान रहे,जिलाधिकारी आवास के नजदीक मुख्यालय से जुडे इस गांव के विकास के लिये सरकार की विभिन्न योजनाओं से ग्राम को अच्छादित कराते हुए,सरकारी योजनाओं से गांव के वृद्व, विधवा,विकलांग एंव पात्र ग्रामवासियो को प्रधानमंत्री आवास,मुख्यमंत्री आवास से ग्राम 95 प्रतिशत लोगो योजना का लाभ दिलवाने का काम किया। क्षेत्र में उनकी कार्य कुशलता एंव निश्पक्षता से लोग कायल है। पूर्व प्रधान वर्तमान में नगर पालिका मंझनपुर के अघ्यक्ष पद पर चुनावी दावेदारी को लेकर अपने समर्थको के साथ तैयारी में लगकर नगर पालिका के सभी वार्डो में जनसमर्थन हेतु बैठको का दौर शुरू कर दिये है। जिसे देखकर चुनावी मैदान में कूदने वाले दलगत व अन्य प्रत्यासी भी अपनी पृष्ठभूमि की तैयारी में जुट चुके है। गौरतलब हो कि निर्वाचन आयोग के नोटीफिकेशन के बाद से प्रदेश सरकार के साथ प्रशासनिक अमला भी तैयारी में जुट गया है। वही निर्वाचन आयोग भी करीब-करीब अपनी तैयारी पूरी कर चुका है, नवम्बर माह में कभी भी निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की घोषणा कर सकता है। जबकि सालो से निकाय चुनाव की तैयारी में तमाम प्रत्यासी दबे पांव तैयारी में जुटे थें, ऐसे तमाम प्रत्यासी अब एक-एक कर खुलकर मैदान में उतरने लगे है। जो हिन्दू व मुस्लिम पर्वो को लेकर नवरात्रि व ईदुल फितर के पहले से नगर पालिका मंझनपुर के वार्डो में होर्डिग लगाकर लोगो को शुभकामना के बहाने से अपना परिचय कराना शुरू कर चुके है। इसी क्रम में बबुरा गांव के पूर्व प्रधान जिनकी क्षेत्र में अपनी छवि के चलते अच्छी पकड है,अध्यक्ष पद पर चुनावी रणभेरी का विगुल फूक चुके है। बतातें चले कि बबुरा गांव के पूर्व प्रधान सुनील मिश्र अपने लगभग 15 वर्ष के सामाजिक कार्यकाल में किसी भी दलगत राजनीति में नही रहे,उनका जनता से सीधे जुडाव रहा व समाज के हर वर्ग के साथ उनके सुख-दुख में खडे रहे। इस बार भी वह दलगत राजनीति से दूर रहकर ही चुनाव की तैयारी कर रहे,जिसे लेकर जनता उन्हे जनसमर्थन दे रही है,लेकिन चुनाव की घोषणा होने के बाद ही कुछ कहना लाजिमी होगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'