रावेंद्र शुक्ला
शहर साफ चाहिए तो आप को लाइए: सर्वेश यादव
नगर निगम में आप की सरकार बनी तो लोगों को मिलेगी फ्री हाउस टैक्स:- सर्वेश यादव
गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान चलाया आप ने: सर्वेश यादव
आम आदमी पार्टी (उत्तर) प्रयागराज के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में प्रयागराज के नगर निगम वार्ड नं 73 और 89 दारागंज में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा गंदगी हटाओ,झाड़ू लगाओ पदयात्रा निकाली गई।
जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सड़क पर झाड़ू लगाई इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहर साफ चाहिए तो झाड़ू लगाइए, मोहल्ला क्लीनिक चाहिए तो आप को लाइए, नगर प्रशासन होश में आओ, हमारा वार्ड 73और 89 दारागंज साफ कराओ, नगर निगम बदहाल व्यवस्था मुर्दाबाद, नगर निगम होश में आओ हमारा शहर साफ कराओ साफ कराओ, और सर्वेश यादव ने बताया नगर निगम के 40 अनिवार्य काम है जो कि नगर निगम उसको भूल गया है नगर निगम केवल केवल धन उगाही पर काम कर रहा है जैसे मनमानी हाउस टैक्स लोगों पर थोपने का काम कर रहा है एक तरफ शहर डेंगू जैसे महामारी से जूझ रहा है और दूसरी तरफ नगर निगम उन पर हाउस टैक्स बढ़ाने का काम कर रहा है शहर के अंदर नगर निगम अपने 40 अनिवार्य कामों को नहीं करती है तो नैतिकता के आधार पर महापौर जी को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए नालियों और नालों की सफाई ना होने के कारण शहर बड़ी बड़ी बीमारियों से जूझ रहा है आम आदमी पार्टी के इस अभियान से शहर की जनता में खुशी की लहर उठी है और आप पर शहर की जनता ने भरोसा जताया और इस अभियान को पूरा समर्थन दे रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अंजनी मिश्रा, जिला महासचीव निखिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश चंद्रा, भारतीय, स्वाति चौरसिया, मित्रा कैथवास, रेणुका राय,,यूथ अध्यक्ष विकास तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अरुण कुशवाहा,मोहम्मद अजमल,रण बहादुर पटेल, मोहम्मद रिजवान, रूपनाथ यादव,गौरव सोनी, अमन कुमार, अक्षय यादव अर्पित साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ हरीश वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, गणेश चौरसिया, सुभाष निषाद,आनंद अग्रहरी, महानंद मिश्रा,आदि सैकड़ों साथी मौजूद रहे।
Today Warta