प्रयागराज। ड्रमंड रोड पर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह और एडीएम सिटी कार्यालय में कराए जा रहे निर्माण कार्य का जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने निरीक्षण किया।अतिथि गृह के निरीक्षण में शौचालय और बिजली वायरिंग की फिनिशिंग ठीक न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। लोक निर्माण विभाग के अभियंता को डीएम ने फटकारा। उन्होंने कहा कि अभी निर्माणाधीन भवनों में इस बात का ध्यान रखें कि काम गुणवत्ता के आधार पर हो। पूरा काम होने के बाद थर्ड पार्टी से इसका सत्यापन कराया जाएगा।गड़बड़ी होने पर न सिर्फ ठेकेदार का भुगतान रोका जाएगा, बल्कि अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी। वहीं एडीएम सिटी के कार्यालय की मरम्मत का काम बेहद धीमा होने पर भी डीएम ने अफसरों को फटकारा। उन्होंने कहा कि काम को समय से पूरा करें।डीएम ने साज-सज्जा का विशेष ध्यान देने के साथ ही पौधरोपण के लिए भी निर्देश दिए।

Today Warta