देश

national

शहर के गर्ल्स हाई स्कूल की 12वीं की छात्रा की डेंगू से मौत

Sunday, November 13, 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : सिविल लाइन स्थित गर्ल्स हाई स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा शुचि शुक्ला की डेंगू से मौत हो गयी। राजरूपपुर की रहने वाली छात्रा कुछ दिन से गंभीर हालत में शहर के एक अस्पताल में भर्ती थी जहां से उसे झलवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। छात्रा के असामयिक मौत पर परिजनों समेत स्कूल प्रबंधन में शोक की लहर दौड़ गई। शुचि शुक्ला ने 2010 में गर्ल्स हाई स्कूल में दाखिला लिया था।स्कूल प्रबंधन ने 14 नवम्बर को होने वाले बाल मेला को टाल दिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'