देश

national

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ फिर चला अभियान

Monday, November 21, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जनपद में कुटीर उद्योग का रूप धारण कर चुकी अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आबकारी दल द्वारा लगातार इस कारोबार के खिलाफ दविश दी जा रही है। आबकारी दल ने सोमवार को ललितपुर-सागर नेशनल हाई-वे स्थित गोविन्द सागर बांध के पास व ग्राम रघुनाथपुरा के निकट आकस्मिक दविश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब समेत एक महिला को हिरासत में लिया गया है। आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के कुशल निर्देशन और उप आबकारी आयुक्त झांसी व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में यह दविश दी गयी है। इस दौरान उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ कई स्थानों पर दविश दी है। जनपद में कच्ची शराब को रोकने के लिए आबकारी दल सख्ती से कार्यवाही कर रहा है। आमजन से उन्होंने यह भी अपील की है कि किसी भी अन्यत्र स्थान से कच्ची शराब न खरीदें। इस दौरान उन्होंने 18 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है। हिरासत में ली गयी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'