देश

national

कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने किसानों को दलहन बीज का किया फ्री वितरण

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। कोखराज कृषि इकाई में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत दलहन की उपज को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट कोआॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्या ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत में उपस्थित लोगों ने डिस्टिक कोआॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्या को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दलहन की फसल लाभदायक है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को योजना के लाभ के बारे में प्रोत्साहित किया। दलहन की उपज के लाभ के बारे में इलाके के उपस्थित किसानों को बिस्तार से बताया  और किसानों को मुफ्त चना का बीज उपलब्ध कराया। इस मौके पर कोआॅपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य,दीप चन्द्र दिवाकर जिला महा मंत्री भाजपा,हरिओम गौतम तकनीकी सहायक मंझनपुर, शिव शंकर यादव प्रभारी कृषि रक्षा इकाई, मनमोहन मिश्रा, नीलेश सिंह,छविन्द्र सिंह कृषि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'