राकेश केसरी
कौशाम्बी। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों/आलू उत्पादकों को सूचित किया है कि निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराये गये आलू बीज का वितरण बीज उत्पादन हेतु उपलब्धता के आधार पर 4 नवम्बर शुक्रवार को प्रात: 10 से कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, से पहले आवक पहले पावक के आधार पर एक कृषक को अधिकतम दो बोरी अर्थात् 100.00 किग्रा0 नकद मूल्य पर दिया जायेगा। कृषको से अपील है कि वह अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं 6 माह के अन्दर की खतौनी की फोटो प्रति के साथ आलू बीज प्राप्त करने आयें। इसके अतिरिक्त मेथी, धनिया एवं मूली का उच्च गुणवत्तायुक्त बीज भी विभाग में उपलब्ध है, इच्छुक कृषक नकद मूल्य जमा करके प्राप्त कर सकतें हंै।

Today Warta