देश

national

उन्नाव में इलाज के दौरान बच्चे की मौत, पिता ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Tuesday, November 8, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सन्नी गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बच्चे की इलाज में लापरवाही करने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। जिस पर बच्चे के पिता ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सदर कोतवाली के अचली खेड़ा निवासी अंशु गौतम ने बताया कि उसके बेटे की तबियत खराब होने पर उसने कानपुर हैलट में भर्ती कराया। जहां आरोप है कि सन्नी सरायं स्थित न्यू इंडिया हास्पिटल के डॉ एमके गुप्ता ने उससे कहा कि अपने बेटे की सरकारी अस्पताल से छुट्टी करा लो। मेरे अस्पताल में भर्ती कराओ। उसे ठीक कर देंगे। जिस पर उसने बेटे को उसके अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान उसके बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर उसने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की बात डॉक्टरों से कही। उसने अस्पताल का खर्चा भी दे दिया। तीन हजार रुपए बकाया होने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उससे गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो मारा पीटा। इसी दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत हो जाने पर अस्पताल के बाहर परिजनों के साथ गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'