सोनू सिंह
आगरा। ताजगंज अंतर्गत गोवर चौकी के तुलसी नगर जौहरी नगर के लोगों में नगर निगम के प्रति फूटा जन आक्रोश लोगों ने तुलसी नगर में हो रही भीषण गंदगी एवं जलभराव नालियां चौक से परेशान होकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की क्षेत्रीय निवासियों का कहना है इस संबंध में वहां कार्यरत सुपरवाइजर रितिक चौहान एवं स्थानीय पार्षद को कई बार शिकायत की परंतु शिकायत का कोई समाधान नहीं हो सका हालात जस के तस हैं क्षेत्र की हालत नारकिय है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है लोगों का आरोप है कि नगर निगम कर्मचारी आते हैं तथा फोटो खींच कर चले जाते हैं सफाई सिर्फ कागजी स्तर पर हो रही है लोगों को डर है कि भीषण गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियां क्षेत्र में पैर पसार सकते हैं मौके पर मौजूद आशीष ठाकुर पिंटू राठौर रोतन सिंह रश्मि देवी उषा देवी माधुरी आदि क्षेत्रीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहां क्रि भीषण जलभराव मे प्रतिदिन कई वाहन चालक,व स्कूली बच्चे गिरकर चुटैल हो चुके है।लेकिन इस ओर किसी जनप्रतिनिधि,नगर निगम कर्मी का ध्यान नही है।जबकि है। सुपरवाइजर रितिक चौहान से जानकारी मिली की सफाई के संसाधन मुहैया ना होने के कारण वह क्षेत्र में समय से सफाई कार्य नहीं करा पा रहे हैं।


Today Warta