देश

national

संयुक्त निगरानी मिशन की टीम का दौरा, फाइलेरिया कार्यक्रम की जानी बारीकियां

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta



जनपद में चार दिन दौरा कर देखेगी कार्यक्रम की प्रगति 

कौशाम्बी| संयुक्त निगरानी मिशन की टीम फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की जमीनी हकीकत को देखने के लिए चार दिवसीय दौरे पर आज जनपद पहुंची, भ्रमण के दौरान टीम  अधिकारियों  से मिलने के साथ साथ  जिला अस्पताल, ब्लाक एवं गाँव, का विजिट कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,बीसीपीएम, आशा व मरीजों  से मिलेगी | रिकॉर्ड देखेगी, दवा स्टाक, स्टोर आदि का निरीक्षण करेगी | पांच सदस्यों की टीम में डॉक्टर, एंटोमोलॉजिस्ट व विशेषज्ञ, शामिल हैं | निरिक्षण टीम मे  डॉ. मधुमिता दोबे, डॉ. ज़ॉ लिन,  सोमाली सरकार, डॉ सबेरा सुल्ताना, डॉ. राहुल जोनल सम्मलित रहे | कार्यक्रम के पहले दिन टीम ने जनपद स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक व परिचय कर कार्यक्रम की बारीकियों को जाना | साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी के डाटा रिकॉर्ड को देखा | मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि टीम के द्वारा दिए सुझावों का स्वागत रहेगा | जनपद और बेहतर कार्य कर सके ताकि जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मरीजो को मिले इसके लिए सभी स्तर से प्रयास किया जायेगा | बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा, पाथ संस्था के डॉ शाश्वत, सीफार संस्था की प्रीती सैनी एवं  शैलेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'