राकेश केसरी
कौशाम्बी। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को कौशाम्बी जनपद का पदभार गृहण करने के पहले 51वीं शक्तिपीठ कडाधाम पहुचे और माता शीतला का पूजन अर्चन कर मां से आशीर्वाद लिया। बतां दें शुक्रवार की देर रात शासन के निर्देश पर जिले के पुलिस अधीक्षक रहे हेमराज मीणा का ट्रांसफर मुरादाबाद कर दिया,और उनके स्थान पर जिले की कमान बृजेश कुमार श्रीवास्तव को सौपी गई। शासन के निर्देश पर शनिवार को करीब 1 बजे वह कौशाम्बी में प्रवेश करने पर सबसे पहले उन्होने माता शीतला का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने उन्हे अंग वस्त व माता की तस्वीर भेट किया। वही इस मौके पर नवागत एसपी ने मंदिर कमेटी के लोगो आश्वस्त किया कि बेहतर पुलिंसिग का धाम क्षेत्र में इंतजाम किया जायेगा। चार्ज लेने के बाद वह जल्द ही धाम क्षेत्र की तमाम जानकारिया एकत्र करके क्षेत्र में कानून व्यवस्था संचालित करने हेतु जो भी जरूरी होगा वह कदम उठायेगे।


Today Warta