राकेश केशरी
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के बस स्टॉप के पास सेवा सदन अस्पताल को जाने वाली सड़क को ठेकेदारों द्वारा घटिया सामग्री लगाकर बना दिया गया था जो कुछ दिनों बाद जी ध्वस्त हो गई,जिससे आम जनता को आने जाने में दिक्कतें होने लगी। सड़क और नाली ध्वस्त हो जाने से नगर वासियों को दिक्कतों से जूझना पड़ता था, जिस पर कई बार नगर के लोगों ने स्थानीय नेताओं से सड़क और नाली मरम्मत कराए जाने की मांग की, लेकिन स्थानीय नेता सड़क और नाली की मरम्मत कराने में अपनी ऊर्जा नहीं लगा सके,नेताओं से निराशा हाथ लगने के बाद लोगों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की,जिस पर नगर पालिका भरवारी के प्रशासक एसडीएम चायल ने मामले को संज्ञान लेते हुए नगर पालिका भरवारी को सड़क बनाने का आदेश पारित किया। प्रशासक का आदेश मिलने के बाद नगर पालिका ने सड़क नाली निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया।

Today Warta