संजय धर द्विवेदी
थानाध्यक्ष लालापुर की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को बारी- बारी कराया जा रहा दर्शन
लालापुर- प्रयागराज :क्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ मां मसुरियन धाम का ऐतिहासिक मेला विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुरू मां शिवकुमारी इंटर कॉलेज लालापुर के प्रबंधक विवेक शुक्ला उर्फ लाला शुक्ला ने बताया की लाखों भक्तों ने मेले के शुरुआत से और अष्टमी के दिन तक मैं प्रतिदिन इस तरह की भीड़ देखने को मिल रही है । मेला शुरू होते ही थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव मेले में आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई । ऐतिहासिक मेला होने के कारण लालापुर थाना के साथ-साथ अन्य थानों से भी पुलिस व पीएसी की ड्यूटी मेले में लगाई गई है । मंदिर प्रांगण के अंदर श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था थानाध्यक्ष लालापुर शेर सिंह यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी खुद मौजूद रहकर एक - एक व्यक्ति को लाइन से दर्शन करा रहे हैं। मंदिर में भारी संख्या पर दर्शनार्थियों को देखते ही थानाध्यक्ष लालापुर मंदिर प्रांगण व मेले के चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयार कर दिये हैं । मेला प्रांगण में किसी श्रद्धालुओं को कोई अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए हर जगह जगह पर भीड़ नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल व पीएसी के जवान जगह जगह तैनात कर दिए गए हैं। । मेले की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था रखने के लिए थानाध्यक्ष लालापुर रातों दिन मेला प्रांगण में मौजूद रहते हैं।एक पखवारे तक चलने वालेे मेले में श्रँगार के छठे दिन मां मसुरियन का फूलों एवं सोने चांदी से भव्य श्रृंगार किया गया । मंदिर पुजारी प्रधान देवेन्द्र कुमार उपाध्याय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि माता का यह भव्य श्रँगार लगातार तीन दिन पंचमी छठ,एवं सप्तमी तक चलता है । दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने मां की पूजा अर्चना की ।
लालापुर के अमिलिया तरहार गांव स्थित मसुरियन धाम में इन दिनों मेला चल रहा है । मेले के छठे दिन मां के स्वरूप का फूल मालाओं एवं सोने चांदी से विधिवत श्रृंगार किया गया । दूर दराज से आये मां के भक्तों की भीड़ ने मां का दर्शन पूजन कर पुण्य प्राप्त किया । मेला प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रिका यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल एवं पीएसी की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थाना अध्यक्ष लालापुर से सिंह यादव वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी मेला प्रभारी चंद्रिका यादव का. संन्तोष मिश्र सहित तमाम पुलिस बल व महिला पुलिस कर्मी तैनात रही ।

Today Warta