देश

national

बीआरपी भर्ती भ्रष्टाचार पहुंचा मुख्यमन्त्री के द्वार

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

आवेदन से चयन तक सवाल। 

15 की लिस्ट जारी होने से पहले सार्वजनिक

लालापुर, प्रयागराज । तू डाल-डाल मैं पात-पात की कहावत चरितार्थ करते हुए कर्मचारियों-अधिकारियों-आवेदकों के गठजोड़ से बीआरपी चयन में बड़ी धाँधली का मुद्दा मुख्यमन्त्री दरबार में पहुँच गया है। जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद में बीआरपी पैनल के गठन हेतु साक्षात्कार के अगले दिन ही कुछ आवेदक ने निदेशालय ग्राम्य विकास विभाग में शिकायत किया जिस पर जांच हेतु आदेश जारी होने के बावजूद अभी तक शिकायत की पूरी जाँच नही हुई लेकिन 15 बीआरपी की लिस्ट न सिर्फ जारी हुई बल्कि अगले हफ्ते उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था हो गयी जिसमें दिलचस्प यह की लिस्ट जारी होने के 15 दिन पहले ही इन 15 नाम का गोपनीय कन्फाॅर्मेशन कर दिया गया। इस लिस्ट में गौर ब्लॉक के को-आर्डिनेटर के एक भाभी व बस्ती के डीसेक सहित अधिकारियों के लोगों के नाम बताये जा रहे है।   बता दें कि कल मुख्यमन्त्री से की गयी शिकायत में हाई कोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता ने डीडीओ, डीसेक बस्ती सहित डीडीओ कार्यालय व सोशल ऑडिट सेक्शन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के आय के सापेक्ष अर्जित संपति की जाँच कार्यवाही का आग्रह किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'