मोहम्मद जमाल
उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 11 अगस्त को वादी मुकदमा मो० फैज पुत्र मो० इलियाज निवासी ताड़बगिया जाजमऊ कानपुर नगर द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीर दी गई कि अनम खान के ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुये अनम खान के साथ मारपीट व गाली-गलौच कर मानसिक रुप से प्रताड़ित किया गया तथा उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी। जिसमे गुरुवार को उप निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामित मो0 कमरुल हसन उर्फ सीपू 26 पुत्र वहीदुल हसन, वहीदुल खाँ पुत्र मटरू खाँ, जैनल उर्फ चांद बीबी पुत्री वहीदुल हसन निवासीगण मोहल्ला तालिब सराय थाना कोतवाली को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला तालिब सराय से गिरफ्तार किया गया।

Today Warta