देश

national

स्ंविदा के आधार पर कनिष्ठ लिपिक के दो पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी में स्थापित ए0डी0आर0सेन्टर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संविदा के आधार पर सृजित कनिष्ठ लिपिक (तृतीय श्रेणी कर्मचारी) के 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमन्त्रित किये गये हैं। कनिष्ठ लिपिक को रू0-10730 मासिक मानदेय दी जायेंगी तथा कार्यकाल 28 फरवरी 2023 तक होंगा। कनिष्ठ लिपिक पद के लिए इच्छुक आवेदक का इंटर या समकक्ष एवं हिन्दी टंकण का ज्ञान (25 शब्द प्रति मिनट), अ‍ॅग्रेजी टंकण (30 शब्द प्रति मिनट), आवेदन करने की तिथि को डोएक सोसायटी द्वारा सी0सी0सी0 का प्रमाण पत्र व कम्प्यूटर संचालित करने का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 1 अगस्त 2022 को 21 वर्ष से कम न हों एवं 35 वर्ष से अधिक न हों। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन समस्त औपचारिक्ताओं को पूर्ण करते हुए जनपद न्यायालय, कौशाम्बी में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में 30 नवम्बर 2022 सुबह 10 बजे तक करें। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेंगा। आवेदन पत्र जनपद न्यायालय, कौशाम्बी की वेबसाइट-डब्लूडब्लूडब्लू डाट ईकोर्टस डाट गर्व0 डाट इन कौशाम्बी से डाउनलोड किया जा सकता हैं।   


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'