देश

national

पारिवारिक विवाद में विवाहिता का कान काट किया लहूलुहान

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर प्रयागराज ।क्षेत्र के ओटघी तरहार गांव पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता को उसके देवर और देवरानी ने मारपीट करते हुए उसका कान काटकर लहूलुहान करते हुए घायल कर दिया । पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की है । लालापुर थाना क्षेत्र के ओटघी तरहार गांव निवासी रामबहादुर प्रजापति परदेश रहकर कमाई करता है । घर मे उसकी पत्नी रेखा देवी बच्चों के साथ रहती है । शनिवार की सुबह रेखा देवी की सास औऱ उसकी देवरानी के बीच घरेलू बात को लेकर कहासुनी होने लगी । बीच बचाव के लिए रेखा देवी आई तो देवर श्रीधर व उसकी पत्नी रेखा देवी के ऊपर टूट पड़े । इस बीच रेखा देवी का कान काट लिया। जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गई । रेखा ने लालापुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'