रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज। सिटी से सटे में पिपरी क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव में सरकारी नौकरी वाली दुल्हन को लेकर शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों तरफ से सात लोग घायल हुए। पिपरी में शाहपुर पेरवा गांव निवासी कृष्णा पाल पुत्र मसुरिया दीन पाल महाराष्ट्र के पूना शहर में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक पिपरी में ही दरियापुर गांव निवासी उनकी साली रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी है। उनके साथ कृष्णा पाल कोर्ट मैरिज कर चुके हैं।इधर कुछ दिनों से उनके बीच रिश्ते में मन मुटाव हो गया है। आरोप है कि उनके गांव का ही एक युवक भी कोर्ट मैरिज करने का दावा कर रहा है। शनिवार को बहू भोज का आयोजन भी तय किया जा चुका है।

Today Warta