राकेश केसरी
संविधान का महत्व, न्याय पालिका में मौलिक कर्तव्यों के महत्व एवं मौलिक अधिकारों की दी गई जानकारी
न्यायपालिका में मौलिक कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यों का किया जाय सम्पादन-प्रभारी जिला जज
कौशाम्बी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश, राकेश कुमार-की अध्यक्षता में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर संविधान की प्रस्तावना के वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आभा पाल द्वारा किया गया जिनके द्वारा संविधान के बारे में एवं संविधान के महत्व के बारे में बताया गया। इसी क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट,सुमित कुमार द्वारा मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताया गया। सिविल जज जू0डि0,अभिषेक गुप्ता द्वारा मौलिक कर्तव्यों और मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम में अपर जिला जज, नीरज उपाध्याय द्वारा न्यायपालिका में मौलिक कर्तव्यों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। अपर जिला जज,संजय मिश्र द्वारा संविधान एवं संविधान की बनावट व संविधान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। प्रभारी जिला जज,राकेश कुमार- द्वारा न्यायपालिका में मौलिक कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य का सम्पादन करने हेतु कहा गया जिससे आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन न हो। उक्त कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का वाचन उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।