राकेश केशरी
कौशाम्बी। प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित उ०प्र० लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी ने 1354 में से जनपद कौशाम्बी से चयनित 3 स्टाफ नर्सों-ज्योति मिश्रा निवासी ग्राम अंबई बुजुर्ग, श्रीमती ममता सिंह निवासी ग्राम खैरात अली चकनारा एवं राम प्रकाश सिंह निवासी लौधना कुम्हियावाँ को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ० केडी सिंह व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ0 यश अग्रवाल सहित अन्य संबंघित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Today Warta