देश

national

विराट बजरंग दल की बैठक संपन्न

Monday, November 21, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। विराट बजरंग दल की बैठक ग्राम कचनौंदा में संपन्न हुई। जिसमें हमारे बार ब्लॉक और जिला के सभी पदाधिकारी गण और सदस्य गण मौजूद रहे। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा नए सदस्यों का स्वागत व सम्मान किया गया। एक दिवसीय दौरे पर हमारे युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत का आगमन हुआ। उन्होंने सदस्य व पदाधिकारियों से इस मीटिंग में एक चर्चा की। सभी लोगों से समस्या के बारे में पूछा गया जिन सदस्यों पदाधिकारी को समस्या आ रही थी उनका तुरंत निदान किया। बताया गया कि विराट बजरंग दल को एक बड़े विराट रूप में लेकर चलना है। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए संगठन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है और हमारे महापुरुषों के आदर्शों पर चलना है। इस दौरान जयपाल राजपूत, राजेंद्र लोधी, जिनेंद्र जैन, सोनम, विकास साहू, जगदीश कुशवाहा, सागर कुशवाहा, अनुज ठाकुर, जानकी कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, नीरज जैन, पवन बंसल, भूपेंद्र बंसल, रणवीर कुमार, भरत कुमार, संजीव कुमार, अनंतराम कुशवाहा, जुगल किशोर कुशवाहा, दीपक कुमार, रविंद्र कुमार, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'