देश

national

दो पक्षो में चले लाठी-डण्डें, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

साली की दूसरी जगह शादी किये जाने को लेकर एक पक्ष था नाराज  

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव में सरकारी नौकरी वाली दुल्हन को लेकर सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए चायल सीएचसी भेज दिया। वही एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिपरी के शाहपुर पेरवा गांव निवासी  कृष्णा पाल पुत्र मसुरिया दीन पाल महाराष्ट्र के पूना शहर में रह कर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक पिपरी में ही दरियापुर गांव निवासी उनकी साली रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी है। उनके साथ कृष्णा पाल कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। इधर कुछ दिनों से उनके बीच रिश्ते में मन मुटाव हो गया है। आरोप है कि उनके गांव का ही एक युवक भी उससे कोर्ट मैरिज करने का दावा कर रहा है। शनिवार को बहू भोज का आयोजन भी तय किया जा चुका है। शुक्रवार को रामायण पाठ कराने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों से कहासुनी और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जन भर लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। जमकर चले खूनी संघर्ष में कृष्णा पाल समेत दो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया तो दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायलों को डाक्टरी के लिए चायल सीएचसी भेज दिया और जांच में जुट गई हैं। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'