देश

national

कुशवाहा समाज की बैठक में शिक्षा व जागरूकता पर दिया जोर

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा रहीं मौजूद

ललितपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ब्लॉक बैठक में सर्व प्रथम भगवान लवकुश सावित्री बाई फुले, ज्योति बाई फुले जिन्होंने शिक्षा का दीप जलाया इस महान आत्माओं को ध्यान में स्मरण किया गया। वही सभी अतिथियों का टावल एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष कुसुमलता कुशवाहा, जिला अध्यक्ष भजन लाल कुशवाहा, युवा ब्लॉक संरक्षक जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन कुशवाहा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी धर्म सिंह कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा खिरिया छतारा, डॉ राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, बिरारी लल्लू कुशवाहा सहित कई समाज के लोग मौजूद रहे। समाज की बैठक में समाज में फैली कुरीतियां दूर को दूर कर शिक्षा एवं समाज को आगे बढ़ाने हेतु लोगों ने अपने-अपने विचार रखें बैठक में राम कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य ने बच्चों में शिक्षा पर विशेष कर परिवार के लोगों ध्यानदेना बहुत ही अति आवश्यक है। बाल विवाह पर रोक लगाकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा  ग्राम रजवारा में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष ने समाज को एक सूत्र में बांधकर किसी भी बाद बिबाद को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कर गांव एवम पंचायत मण्डल में निपटा कर समस्या सुलझ सकती है इस पर बैठक में बैठे सभी लोगो ने सहमति जताई  इस संदेश लेकर लोगों में अपने विचार रखें ब्लॉक मीडिया प्रभारी धर्म सिंह कुशवाहा ने बैठक का कुशल संचालन किया। वही जिला अध्यक्ष महिला कुसुमलता कुशवाहा महिलाओं को आगे आकर समाजसेवी भूमिका को दिखाकर समाज के संगठन में जोड़ कर महिलाओं को जागरूक करने के लिए बैठक में मुख्य अतिथि शकुंतला कुशवाहा राष्ट्रिय कोषध्यक्ष ने कुशवाहा समाज को आगे बड़ाने में शिक्षा पर बच्चों को ध्यान हेतू परिवार को ध्यान देना चाहिए। बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम लता, जिला भजन लाल कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह कुशवाहा, डा राजेन्द्र प्रसाद बिरारी, जशरथ खिरिया छतारा, धर्म सिंह कुशवाहा, चेयरमैन, लल्लू रजवारा, हनमत,रामपाल,विजय, कृष्ण कुमार, दुर्गा प्रसाद, माल्थु कुशवाहा, सहित कुशवाहा समाज के लोग मौजूद रहे बैठक का आभार ब्लॉक अध्यक्ष पूरन कुशवाहा ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'