रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज। रोजगार के सवाल को लेकर दो दिन पहले जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगने वाले युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले प्रशासन ने अनिल सिंह को पकड़कर नैनी पुलिस चौकी में रखा है। अनिल का कहना है कि बुधवार शाम तक प्रशासन की ओर से किसी तरह का आश्वासन नहीं मिलने और एलआईयू से मुलाकात की संभावना से इंकार करने पर मेरे उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुनः समय देने की अपील की थी। अनिल सिंह के अनुसार वह मुख्यमंत्री को बेरोजगारों की तकलीफ, मानसिक यंत्रणा और बेरोजगारों के मुद्दों से अवगत कराना चाहते थे। उनका दावा है कि विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। लेकिन चयन प्रक्रिया ठप पड़ी है।

Today Warta