राकेश केसरी
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली के ठीक सामने आज किन्नरो का दो गुट आपस में क्षेत्र विवाद को लेकर आपसी बहस के बाद मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनो गुटो के करीब दो दर्जन से अधिक किन्नर एक दूसरे पर महलावर हो गये और एक दूसरे को जिसे जो मिला उससे उसे पीटने लगे। किन्नरो के दोनो गुटो में हो रही मारपीट इतनी बडा कि नेशनल हाइवें सिक्स लेन के सर्विस मार्ग पर सैकडो लोगो की भीड जमा हो गई, लेकिन किसी की भी हिम्मत बीच-बचाव करने की नही हुई,करीब आधे घंटे तक चली मारपीट के दौरान पुलिस के जवान जब सख्ती से आये तो सभी को कोतवाली के अन्दर ले गये। लेकिन किन्नर के दोनो गुट कोतवाली परिसर में भी क्षेत्र विवाद को लेकर हंगामा करने लगे। खबर लिखे जाने तक किन्नरो का दोनो गुट एक दूसरे से भिडा रहा,लेकिन उनका समझौता पुलिस भी नही करा सकी।