देश

national

हनुमान मंदिर अझुवा कैम्पस में लगे हैंडपम्प,आरओ बने शोपीस

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

नामित सभासद का अनुरोध नही सुनती नगर पंचायत, उच्च अधिकारियों से करेंगे शिकायत

अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा प्रशासन के जिम्मेदारों की निष्क्रियता से हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं में आक्रोश पनप रहा है हनुमान मंदिर अझुवा में दिन मंगलवार के अलावा भी नगर के श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है तमाम श्रद्धालु प्रतिदिन शाम को लड्डू,खीर,दमालु, सहित तमाम तरह के पकवान बनाकर चढ़ाते हैं उसके बाद मौजूद लोगों में प्रसाद वितरण किया जाता सैकड़ो श्रद्धालु मन्दिर में इकट्ठा होकर भजन कीर्तन करते हैं। जिससे पूरा नगर पंचायत भक्तिमय हो जाता है।लेकिन मन्दिर प्रांगड़ में लगा हैंडपम्प,और आरओ से पानी नही निकलता जिसकी शिकायत मन्दिर के मुख्य पुजारी नामित सभासद चंद्रपाल सिंह ने कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदारों को अवगत कराया लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं वहीं श्रद्धालुओं ने उच्च अधिकारियों से हैंड पम्प और आरओ मरम्मत की मांग की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'