देश

national

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sunday, November 27, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन वार्ड संख्या 26 के बूथ संख्या 425 पर क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा डा.दीपक चौबे के निवास पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक चिकित्सा डा.दीपक चौबे ने बताया कि ऐसा कोई पहलू नही है जो कि मन की बात में अछूता रहता हो। कैसे चिकित्सा में इस बार हड्डी और टेंडर के होने बाले परेशानी को रखा। इस तरह के 50 बेड के अस्पताल में फिजियोथेरेपी और चिकित्सा पर फोकस किया। मन की बात के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ अवधेश त्रिपाठी, सेक्टर अध्यक्ष दीपक वैद्य, अमित जैन, कमलेश सोनी, दीपक सोनी, कमलेश कुशवाहा, मौसम सेन, भरत सोनी, विवेक विश्वकर्मा, राजकुमार कुशवाहा, संजू ग्वाला आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'